संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों का भविष्य करे सुरक्षित

चित्र
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों की शिक्षा और शादी की राह आसान कर दी है। अब सभी माता-पिता हर साल थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके अपनी बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिए बड़ी रकम जुटा सकेंगे। भारत सरकार की बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए है। यह खाता बेटी के जन्म से लेकर उसके दस साल का होने तक खोला जा सकता है। इसमें 2021-2022 में ब्याज दर 7.6% है। यह सरकार के निर्देशानुसार बदलती रहती है। यह खाता खोलने के लिए आपको हर साल कम से कम 250 रुपये जमा करने होंगे। माता-पिता यह खाता केवल दो बेटियों के लिए ही खोल सकते हैं, लेकिन अगर दूसरी बेटी जुड़वां पैदा होती है, तो इसे तीनों के लिए खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करके हर माता-पिता की चिंता कम कर दी है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बेटियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है। इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी। उस समय इस योजना में ब्याज दर 9.1 प्रतिशत थी और आज भी इस पर 7.6% वार्षिक ब्याज दर दी जा रही है। बेटियों की पढ़ाई के लिए सुकन्या यो...