पीएम कुसुम योजना क्या है?
किसानों की बिजली की खपत और निर्भरता को कम करने के लिए भारत सरकार ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मार्च 2019 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। तथा किसानों को बिजली की खपत कम करके सौर संयंत्रों के उपयोग से लाभान्वित करना है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान - PM KUSUM YOJANA किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार तरह-तरह के प्रयास करती रहती है। इसी क्रम में सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना शुरू की है। इसके तहत राज्य सरकार और केंद्र सरकार भी बराबर का योगदान कर खेती की लागत कम कर किसान की आय बढ़ा रही है। किसान अपनी जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर अतिरिक्त बिजली को विद्युत वितरण कंपनी (डिस्कॉम) को बेच सकेंगे। इससे उन्हें करीब 60 हजार रुपये से 1 लाख रुपये/हेक्टेयर की कमाई होने लगेगी। इससे प्रति वर्ष 15 लाख यूनिट तक बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। यह योजना मार्च 2019 से मार्च 2026 तक के लिए लाग...