सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेट्रोल पर सब्सिडी का प्रावधान

Jharkhand petrol subsidy yojana | झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना 2022 क्या है | किसको मिलेगा फायदा

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत दुमका से कर रही है। झारखंड पेट्रोल सब्सिडी 2022 का पंजीकरण 26 जनवरी से किया जा सकता है। साथ ही, पेट्रोल सब्सिडी देने का उद्देश्य, पूरी जानकारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि दिए गए हैं। तो इस जानकारी के माध्यम से आप आसानी से पेट्रोल सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे। झारखण्ड सरकार की petrol subsidy योजना प्रक्रिया जानने के लिए बिस्तार से बात करेंगे। सरकार पेट्रोल पर सब्सिडी के तहत 25 /- प्रति लीटर की छूट सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में वाहन स्वामियों को देने का प्रावधान है। यह योजना 26 जनवरी 2022 से लागू होगी।

पेट्रोल सब्सिडी योजना

पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थी को पेट्रोल की खरीद पर ₹25 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। यह 250/- रुपये की सब्सिडी हर महीने सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। पेट्रोल सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता परेशान है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों पर बोझ पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने पेट्रोल पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है। सरकार के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

इसके तहत 10 ली पेट्रोल पर 250 रु सब्सिडी देने का प्रवधान है। यह सब्सिडी महीने में एक बार दी जाएगी। यानि हर महीने 250 रु आवेदक के खाते में आते रहेंगे। इसके लिए सरकार ने पात्र आवेदको के लिए जरूरी पात्रता निर्धारित की है। इस योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

झारखंड सरकार ने 19 जनवरी 2022 को इस योजना को अपनी मंजूरी दे दी। झारखंड सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी योजना के माध्यम से राज्य के गरीब लोगों को कुछ राहत देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को ₹25 प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी। यानी कि पेट्रोल सब्सिडी लाभार्थियों को हर महीने ₹250 उनके बैंक खाते में डीवीडी (डीबीटी) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। यह सब्सिडी केवल दोपहिया वाहन मालिकों को दी जाएगी।

इस योजना में सालाना 900 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पेट्रोल सब्सिडी का लाभ 59 लाख लाभार्थियों को दिया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ 26 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा दुमका से किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को लाभ दिया जाएगा। उन्हें पेट्रोल खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी। सरकार पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी देंगी। सब्सिडी प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल के आधार पर दी जाएगी यानी 1 महीने में 250/- (दो सौ पचास रुपये) तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी राशि डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

योजना का उद्देश्य

लाभार्थी को सरकार द्वारा प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह एक महीने में 10 लीटर पेट्रोल पर दिया जाएगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। इस योजना से राज्य के नागरिकों को राहत मिलेगी। इस योजना के जरिए पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से कुछ राहत मिलेगी।इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी देने के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है. किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है और कहीं जाने की जरूरत नहीं है. लाभार्थी घर बैठे सीधे अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है। इससे समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। इस योजना पर सरकार को हर महीने लगभग ₹50 करोड़ का खर्च आएगा।

योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड पैट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ 26 जनवरी 2022 को झारखंड सरकार द्वारा दुमका से किया जाएगा
  • इस योजना में दुपहिया वाहनों को पेट्रोल पर छूट प्रदान की जाएगी
  • इस योजना में सरकार द्वारा ₹25 प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी
  • यह सब्सिडी 10 लीटर पेट्रोल प्रति महीने के लिए मिलेगी
  • इस योजना का लाभ लाभार्थी को सीधे अपने बैंक खाते में मिलेगा जहां हर महीने ₹250 पेट्रोल सब्सिडी के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा होंगे।
  • इस योजना में आवेदन करना बहुत सरल बनाया गया है। जिसे आप घर बैठकर ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को मिला।
  • इसके अंतर्गत वही लाभार्थी होंगे जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना या झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड है।
  • लाभार्थी को हर महीने ₹250 ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • इस योजना में 24 घंटे में लगभग 16000 आवेदन हो चुके हैं
  • इस योजना में पंजीकरण मोबाइल एवं वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
  • इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

पंजीकरण का तरीका

आवेदन कर्ता को राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट jsfss.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।होम पेज पर पैट्रोल सब्सिडी योजना पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको राशन कार्ड नंबर एवं आधार नंबर डालना है। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP ओटीपी आएगा इस OTP को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना है ओटीपी सबमिट करने के बाद आपका बेनिफिकेशन पूरा हो जाएगा।

ओटीपी डालने के बाद लॉग इन करना होगा लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी पासवर्ड डालें यूजर आईडी में राशन कार्ड का नंबर डाले तथा पासवर्ड की जगह मुखिया के आधार नंबर की आखिरी 8 अंक डाले इसके बाद आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम में से अपने नाम को सेलेक्ट करें। फिर अपनी गाड़ी का नंबर डालें एवं ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर डालेंइसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें। 

इस तरह आप झारखंड पैट्रोल सब्सिडी योजना में आवेदन कर सकते है। इसके बाद DTO इन जानकारी को वेरीफाई करेंगे। आपका नाम जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास पहुंच जाएगा। सब कुछ ठीक होने पर आपके खाते में हर महीने पेट्रोल सब्सिडी आती रहेगी। आवेदक आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकता है।

CM Support पेट्रोल सब्सिडी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Google Play Store (गूगल प्ले स्टोर एप) खोलें। सर्च बॉक्स में CMSUPPORTAPP लिखे सर्च करेंआपके सामने एक लिस्ट आ जाएगीइस लिस्ट में आपको CMSUPPORTAPP (सीएम सपोर्ट )पर क्लिक करना हैअब आपको APP INSTALL करना है इसके बाद यह ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड होने लगेगाआप इसे अपने मोबाइल में फोन डाउनलोड करने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।तथा झारखंड पैट्रोल सब्सिडी में आवेदन कर सकते हैं।

सब्सिडी के लिए पात्रता

इस पात्रता वाले आवेदक को पेट्रोल सब्सिडी देने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी दस्ताबेज की जरुरत होगी

  • झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए। 
  • योजना के अंतर्गत केवल वही इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिनके पास झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड है। 
  • राशन कार्ड में परिवार के सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड नंबर अंकित होना अनिवार्य है। 
  • इस योजना में लाभ लेने के लिए दो पहिया वाहन झारखंड में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। 
  • इसके साथ ही वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही ही दुपहिया के सभी कागज होने चाहिए।
  • जिससे पेट्रोल सब्सिडी लेने में आवेदक को आसानी हो।

आवेदन के महत्वपूर्ण दस्तावेज

आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ईमेल आईडी, बैंक खाता विवरण, बैलिड ड्राइविंग लाइसेंस, टू व्हीलर रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदक घर बैठकर ही अपने मोबाइल से आवेदन कर सकता है। जिससे आसानी से आवेदन हो जाएगा। इसमें आवेदन के लिए सरकार द्वारा (CMSUPPORTAPP) सीएम सपोर्ट एप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए आप आवेदन कर सकते हैं इस ऐप को नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित किया गया है।

इस योजना में सरकार लगभग ₹50 करोड़ हर माह खर्च करेगी। साल 2022 में लगभग 30 लाख परिवारों को इस योजना के जरिए सब्सिडी दी जाएगी। सभी आवेदन के आवेदन पत्र दो स्तर पर वेरीफाई किए जाएंगे सबसे पहले स्तर पर (DTO)डीटीओ तथा इसके बाद डीएसओ (DSO)स्तर पर वेरीफाई होंगे। आवेदक आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन कर सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

fpo kya hai? किसान उत्पादक संगठन कैसे बनाएं

Farmer Producer Organization (FPO) भारत सरकार खेती किसानी को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के मध्येनजर भारत सरकार ने Farmer Producer Organization (FPO) योजना किसानों के लिए शुरू की है। यह योजना किसानो को सही बाजार मूल्य पर अपना उत्पाद बेचने में मदद के साथ किसान संगठन युक्त कंपनी का निर्माण करती है। योजना के तहत ३० जून २०२४ तक देश में 8875 किसान उत्पादक संगठन का पंजीकरण हो चूका है। एफपीओ किसानों के समूह होते हैं आमतौर पर छोटे या सीमांत जो एक टीम के रूप में काम करने के लिए एक साथ आते हैं। ये समूह किसानों को बाज़ार, धन (ऋण) और नई तकनीक तक बेहतर पहुँच प्राप्त करने में मदद करते हैं। भारत में, 85% से ज़्यादा किसानों के पास छोटे खेत हैं। ये किसान अक्सर अपने दम पर इतनी फसलें नहीं उगा पाते कि उन्हें बड़े बाज़ारों में बेच सकें। एफपीओ कई किसानों से फसलें एकत्र करके और उन्हें एक साथ बेचकर मदद करते हैं, जिसे सामूहिक बिक्री कहा जाता है। उदाहरण के लिए, डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ई-नाम पर 2,200 से ज़्यादा एफपीओ पहले ही पंजीकृत हैं। वे परिवहन, भंडारण, ग्रेडिंग और पैकेजिंग में भी ...

एक्वाकल्चर क्या है? यह क्यों इतना महत्वपूर्ण है?

जलीय कृषि |  एक्वाकल्चर क्या है? क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी प्लेट में मछली कहाँ से आती है? कुछ मछलियाँ नदियों, झीलों या महासागरों में पकड़ी जाती हैं, लेकिन बाज़ार में मिलने वाली सभी मछलियाँ जंगली नहीं होतीं। हम जो मछली खाते हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा एक्वाकल्चर फ़ार्म में पाला जाता है। एक्वाकल्चर पानी में मछली, झींगा, शेलफ़िश और यहाँ तक कि जलीय पौधों को पालने की प्रक्रिया है। जैसे किसान ज़मीन पर सब्ज़ियाँ, फल या फ़सलें उगाते हैं, वैसे ही एक्वाकल्चर किसान नियंत्रित जलीय वातावरण में जलीय जानवरों और पौधों को पालते हैं। एक्वाकल्चर दुनिया भर में तेज़ी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि यह लाखों लोगों को भोजन प्रदान करता है, रोज़गार के अवसर पैदा करता है, पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करता है, और अर्थव्यवस्था में योगदान देता है। इस लेख में, हम छात्रों के लिए एक्वाकल्चर को आसान भाषा, उदाहरणों और मज़ेदार तथ्यों का उपयोग करके विस्तार से समझाएँगे ताकि इसे समझना आसान हो। जलीय कृषि जिसे एक्वाकल्चर (Aquaculture) के नाम से भी जानते है। यह घर पर मछली पालन Fish farming के लिए जाना जाता है। यह प...

ग्रामीण विकास में महिला स्वयं-सहायता समूहों की भूमिका

देश में सरकार कई तरह के मानव निर्मित समूह को मान्यता दे रही है जिसमें महिला एवं पुरुष अपनी भागीदारी से योगदान दे सकते हैं। यह समूह लोगों का ग्रुप बनाकर एक संस्था के रूप में कार्य करते हैं। अधिकतर लोगों को इस स्वयं सहायता समूह (SHG) के बारे में जानकारी नहीं होती। किन्ही जगह पर इसे एनजीओ के तौर पर जानते हैं। इस समय सबसे अधिक प्रचलित किसान उत्पादक संगठन और महिला स्वयं सहायता समूह है। किसान उत्पादक संगठन किसानों का समूह है जो खेती-बाड़ी से संबंधित है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह एक महिलाओं का समूह जो समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। भारत में, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHGs) ग्रामीण विकास के एक मज़बूत स्तंभ के रूप में उभरे हैं। महिलाओं के ये छोटे समूह सिर्फ़ पैसे बचाने के बारे में नहीं हैं; बल्कि, ये जीवन को बदलने, आत्मविश्वास जगाने और गाँवों के भीतर नए अवसर पैदा करने के बारे में हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, SHGs ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मज़बूत और सामाजिक रूप से सशक्त बनने में मदद कर रहे हैं। घर-परिवार संभालने से लेकर व्यवसाय चलाने तक, महिलाएँ अब ग्रामीण अ...