प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
देश के किसानों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस लेख में हम सम्मान निधि योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिसके जरिए केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपये देकर उनकी आर्थिक समृद्धि में भागीदार बन रही है। किसान सम्मान निधि किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के बारे में है। अगर आप सरकार से सालाना 6000 रुपये की मदद पाना चाहते हैं तो आपको सम्मान निधि के बारे में पता होना चाहिए। जिसके जरिए आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को माननीय पीयूष गोयल ने की थी। इसकी लागत 75000 करोड़ प्रति वर्ष है। यह योजना दिसंबर 2018 में लागू की गई थी। यह योजना देश के उन सभी किसानों को हर साल आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी जिनके नाम पर जमीन है और वे खेती करते हैं। यह किसानों को उनकी खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान करती है। किसान सम्मान निधि एक केंद्रीय योजना है, योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना में 2000/- की तीन किस्तों के रूप में सालाना 60...